"भारतेंदु हरिश्चंद्र": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति ४,६०८:
=== दानलीला ===
=== तन्मय लीला ===
--------------------------------
=== नये ज़माने की मुकरी ===
--------------------------------
--------------------------------
--------------------------------
 
=== नये ज़माने की मुकरी ===
-------------------------
<big>नये जमाने की मुकरी</big>
 
 
जब सभाविलास संगृहित हुई थी, तब वैसा ही काल था कि (क्यौं सखि सज्जन ना सखि पंखा) इस चाल की मुकरी लोग पढ़ते-पढ़ाते थे किन्तु अब काल बदल गया तो उसके साथ मुकरियाँ भी बदल गईं । बानगी दस पाँच देखिए--
 
 
 
 
सब गुरुजन को बुरो बतावै ।
 
अपनी खिचड़ी अलग पकावै ।।
 
भीतर तत्व न झूठी तेजी ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं अँगरेजी ।।
 
 
 
 
 
 
तीन बुलाए तेरह आवैं ।
 
निज निज बिपता रोइ सुनावैं ।।
 
आँखौ फूटे भरा न पेट ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं ग्रैजुएट ।।
 
 
 
 
 
 
सुंदर बानी कहि समुझावै ।
 
बिधवागन सों नेह बढ़ावै ।।
 
दयानिधान परम गुन-आगर ।
 
सखि सज्जन नहिं विद्यासागर ।।
 
 
 
 
 
 
सीटी देकर पास बुलावै ।
 
रुपया ले तो निकट बिठावै ।।
 
ले भागै मोहिं खेलहिं खेल ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं सखि रेल ।।
 
 
 
 
 
 
धन लेकर कछु काम न आव ।
 
ऊँची नीची राह दिखाव ।।
 
समय पड़े पर सीधै गुंगी ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं सखि चुंगी ।।
 
 
 
 
 
 
मतलब ही की बोलै बात ।
 
राखै सदा काम की घात ।।
 
डोले पहिने सुंदर समला ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं सखि अमला ।।
 
 
 
 
 
 
रूप दिखावत सरबस लूटै ।
 
फंदे मैं जो पड़ै न छूटै ।।
 
कपट कटारी जिय मैं हुलिस ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं सखि पुलिस ।।
 
 
 
 
 
 
भीतर भीतर सब रस चूसै ।
 
हँसि हँसि कै तन मन धन मूसै ।।
 
जाहिर बातन मैं अति तेज ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं अँगरेज ।।
 
 
 
 
 
 
सतएँ अठएँ मों घर आवै ।
 
तरह तरह की बात सुनाव ।।
 
घर बैठा ही जोड़ै तार ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं अखबार ।।
 
 
 
 
 
 
एक गरभ मैं सौ सौ पूत ।
 
जनमावै ऐसा मजबूत ।।
 
करै खटाखट काम सयाना ।
 
सखि सज्जन नहिं छापाखाना ।।
 
 
 
 
 
 
नई नई नित तान सुनावै ।
 
अपने जाल मैं जगत फँसावै ।।
 
नित नित हमैं करै बल-सून ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं कानून ।।
 
 
 
 
 
 
इनकी उनकी खिदमत करो ।
 
रुपया देते देते मरो ।।
 
तब आवै मोहिं करन खराब ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं खिताब ।।
 
 
 
 
 
 
लंगर छोड़ि खड़ा हो झूमै ।
 
उलटी गति प्रति कूलहि चूमै ।।
 
देस देस डोलै सजि साज ।
 
क्यों सखि सज्जन नहीं जहाज ।।
 
 
 
 
 
 
मुँह जब लागै तब नहिं छूटै ।
 
जाति मान धन सब कुछ लूटै ।।
 
पागल करि मोहिं करे खराब ।
 
क्यों सखि सज्जन नहिं सराब ।।
 
 
 
---------
 
 
 
 
--------------------------
--------------------------
--------------------------
--------------------------
 
=== सुमनांजलि ===
=== बन्दर सभा (हास्य व्यंग) ===