"विकिसूक्ति:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न": अवतरणों में अंतर

सुधार
पंक्ति ३९:
आप अंग्रेज़ी में दक्ष है तो यह बहुत प्रशन्सनीय बात है परन्तु यह आपकी मातृ भाषा को त्याग देने का कारण नहीं बनना चाहिए। आप अंग्रेज़ी में उपलब्ध सूचना को एकत्रित कर उसे अपनी मातृ भाषा में दे सकते है जिससे उन लोगों को बहुत सहायता पहूँचेगी जो अंग्रेज़ी भाषा नहीं जानते अथवा जो लेख को अपनी मातृ भाषा में पढना पसन्द करते है। ऐसे अनेक भारतीय हैं जो अंग्रेज़ी में दक्ष नहीं वरन अपनी मातृ भाषा में दक्ष हैं। अंग्रेज़ी दक्ष होना या न होना किसी भी व्यक्ति को अपनी मातृ भाषा में ज्ञान बाँटने अथवा एकत्रित करने से नहीं रोकता। हिन्दी हमारी मातृ भाषा ही नहीं वरन् राष्ट्र भाषा और सर्वाधिक व्यापक भाषा भी है। अत: इसके वर्चस्व को बनाए रखने का दायित्त्व हम सब ४३ करोड़ हिन्दी भाषियों पर है और हिन्दी विकिसूक्ति हिन्दी में ज्ञान को बचाए रखने एवं उसका प्रसार करने के लिए सर्वोत्तम स्थान है। अत: हम सब इसमें योगदान क्यों न करें? केवल इसलिए कि हम अंग्रेज़ी में प्रवीण है या हमें अपनी मातृ भाषा बोलने में झिझक आती है। यदि आपको झिझक आती है तो उसे दूर करने का सर्वोत्तम उपाय भी विकिसूक्ति है क्योंकि विकिसूक्ति पर आपके योगदान के साथ हिन्दी एवं ज्ञान दोनों का प्रसार होगा और हिन्दी का जितना प्रसार होगा उतना ही आपको अपने आपको हिन्दी भाषी कहने में गर्व अनुभव होगा, अत: जब हम अपने मित्रों से एवं परिवारजनों से निसंकोच हिन्दी में बात कर सकते है तो हिन्दी विकिसूक्ति पर हिन्दी में योगदान करने में संकोच कैसा?
 
== मैं हिन्दी विकिपीडियाविकिसूक्ति में योगदान करना चाहता हूँ परन्तु मुझे अपने संगणक पर हिन्दी लिखनी नहीं आती==
हिन्दी विकिपीडियाविकिसूक्ति पर हिन्दी लिखना अत्यन्त सरल है। हिन्दी विकि पर इसके लिये लिप्यन्तरण (ट्रान्सलिटरेशन) उपकरण उपलब्ध है जिसकी सहायता से आप सरलता से हिन्दी लिख सकते है। बस इससे पहले आप कुछ जानकारी इस वेबपृष्ठ से ले लें- [http://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE:%E0%A4%A6%E0%A5%87%E0%A4%B5%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82_%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87_%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AA_%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82 http://hi.wikipedia.org/wiki/विकिपीडिया:देवनागरी में कैसे टंकण करें?], जिसमें आपको इस उपकरण का उपयोग करने की पूरी जानकारी मिलेगी। यह उपकरण उपयोग करने में अत्यन्त सरल है जिसे हज़ारो विकिपीडिया के सदस्य उपयोग करके संगणक पर हिन्दी लिखना सीख चुके हैं।
 
और इसका दूसरा तरीका यह भी है कि आप [https://www.google.com/intl/hi/inputtools/windows/ गूगल इनपुट उपकरण] का प्रयोग कर सकते है। इसे आप [https://www.google.com/intl/hi/inputtools/windows/ यहाँ से] डाउनलोड कर बड़े ही आसानी से हिंदी लिख सकते हैं। जैसे आप को "नमस्ते" लिखना है तो आप बस अंग्रेजी में "namaste" टाइप कीजिये और टाइप करते ही यह उपकरण इसे हिंदी में बदल देगा।