"विकिसूक्ति:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न": अवतरणों में अंतर

पंक्ति ३०:
विकिपीडिया का कोई भी लेख किसी अकेले व्यक्ति से सम्बन्धित नहीं होता, बल्कि यह अनेक सदस्यों के सहयोगात्मक एवं सामूहिक योदगान का परिणाम होता है। हाँ यदि आपके द्वारा बनाए गए लेख में कोई दूसरा सदस्य गलत जानकारी डालता है तो आप उसे हटा सकते है अथवा प्रबन्धकों की सहायता से उस अनावश्यक सामग्री को हटवा सकते है। आप किसी सदस्य से उसके द्वारा जोड़े गए तथ्य पर उससे लेख के वार्ता पृष्ठ पर चर्चा भी कर सकते है जिस पर अन्य प्रबन्धक एवं सदस्यगण भी अपनी प्रतिक्रिया देते है और बहुमत के आधार पर यदि ऐसा लगता है कि वह तथ्य सही है तभी उसे लेख में रखा जाता है। विकि में कोई भी तथ्य देने के साथ सम्पादक को उसका सन्दर्भ भी देना पड़ता है अन्यथा उस जानकारी को अविश्वसनीय माना जा सकता है जब तक कि वह जन सधारण को ज्ञात तथ्य न हो तो, जैसे सूर्य पूर्व में उगता है यह बात सभी जानते है अत: इसके लिए तथ्य देने की कोई आवश्यकता नहीं है। विकिपीडिया पर सन्दर्भों की विश्वसनीयता के ऊपर भी अपनी [[विकिपीडिया:उल्लेखनीयता|नीतियां]] है।
 
== विकिपीडियाविकिसूक्ति में कौन-कौन योगदान कर सकता है ==
कोई भी व्यक्ति जो अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, जातीयता, व्यावसायिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि या हितों पर ध्यान दिए बिना ज्ञान को बाँटकर ज्ञान का प्रसार करने का इच्छुक है, इस परियोजना को अपना योगदान दे सकता है। कोई भी जो अपने ज्ञान को विकिपीडिया के जरिये सुरक्षित रखना चाहता है एवं उसे जन जन तक पहूँचाकर सबको लाभान्वित करने का इच्छुक है, इस परियोजना को अपना योगदान दे सकता है। इस प्रकार चाहे कोई कालेज का विद्यार्थी, इञ्जीनियर, डाक्टर, पत्रकार, किसान, व्यवसाई इत्यादि हर कोई विकिपीडियाविकिसूक्ति की परियोजनाओं को अपना योगदान देकर ज्ञान का प्रसार कर सकता है।
 
== क्या विकिपीडिया भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है? ==