"विकिसूक्ति:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न": अवतरणों में अंतर

साँचा:: पाठक सहायता जोड़ी
→‎विकिपीडिया का इतिहास: छूठ को छूट में बदला
पंक्ति १२:
 
== विकिपीडिया का इतिहास ==
विकिपीडिया इण्टरनेट पर आधारित एक मुक्त ज्ञानकोश परियोजना है। यह विकि के रुप में है, यानी एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका सम्पादन करने की छूठछूट देता है। विकिपीडिया शब्द विकि और एनसाइक्लोपीडिया (ज्ञानकोश) शब्दों को मिला कर बना है। विकिपीडिया एक बहुभाषीय प्रकल्प है, और स्वयंसेवकों के सहकार से निर्मित है। जिसकी भी इण्टरनेट तक पहुंच है वह विकिपीडिया पर लिख सकता है और लेखों का सम्पादन कर सकता है। विकिपीडिया के मुख्य सर्वर टैम्पा, फ़्लोरीडा में है। अतिरिक्त सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में हैं।
 
निपुण लोगों द्वारा बनाए गए ज्ञानकोश न्यूपीडिया के पूरक के रूप में २९ जनवरी, २००१ में इसका शुभारम्भ हुआ। अब यह विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित है जो एक अलाभकारी संस्था है। २००६ के मध्य में इसमें ४६ लाख से भी अधिक लेख थे, और केवल अंग्रेज़ी भाषा में ही १२ लाख से भी अधिक लेख थे। अब यह २७९ से भी अधिक भाषाओं में है, जिसमें से ३६ भाषाओं में १ लाख से भी अधिक लेख हैं। जर्मन भाषा के विकिपीडिया को डीवीडी में भी वितरित किया गया है। विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स के शब्दों में यह "विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय, मुक्त, सर्वाधिक सम्भव गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का प्रयास है।"