"विकिसूक्ति:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न": अवतरणों में अंतर

Reverted 1 edit by Anilmishraannu (talk). (TW)
imported>ShubBot
छो वर्तनी सुधार, replaced: ज्ञानकोष → ज्ञानकोश (8) AWB के साथ
पंक्ति १:
==विकिपीडिया क्या है?==
विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोषज्ञानकोश हैं जो दुनिया भर के उन लाखों योगदानकर्ताओं द्वारा लिखा जाता है जो ज्ञान को बाँटने एवं उसका प्रसार करने में विश्वास रखते हैं। विकिपीडिया के हर लेख एवं सामग्री के पीछे लाखों लोगों का कठिन प्रयास एवं ज्ञान निहित है। इस समय अंग्रेज़ी विकिपीडिया सबसे बड़ा एवं विशाल ज्ञानकोषज्ञानकोश है जिसमें ३५ लाख से भी अधिक लेख है। हिन्दी विकिपीडिया पर लेखों की संख्या १ लाख के लगभग है। विकिपीडिया परियोजनाएं २० भारतीय भाषाओं सहित विश्व की २७९ से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। विकिपीडिया में हर लेख स्वयंसेवकों के एक बड़ी संख्या में किए गए सहयोगी सम्पादनों का परिणाम है।
 
==विकि क्या है?==
पंक्ति ८:
 
==क्या विकि और विकिपीडिया एक हैं? ==
विकि और विकिपीडिया एक ही संस्था अथवा नाम नहीं है। चूंकि विकि साफ़्टवेयर सहयोगात्मक संलेखन के लिए एक सर्वोत्तम उपकरण है इसलिए विकिपीडिया जो कि एक मुक्त ज्ञानकोषज्ञानकोश है, सूचना सामग्री जोड़ने या हटाने के लिए इसका उपयोग करता है। विकिपीडिया केवल उन वेबसाइट्स में से एक सबसे अधिक प्रसिद्ध एवं विशाल वेबसाईट है जो विकि साफ़्टवेयर का प्रयोग करती है इस कारण कई लोग यह मान लेते है कि विकि और विकिपीडिया दोनों एक ही हैं परन्तु यह सत्य नहीं।
 
== विकिपीडिया का इतिहास ==
विकिपीडिया इण्टरनेट पर आधारित एक मुक्त ज्ञानकोषज्ञानकोश परियोजना है। यह विकि के रुप में है, यानी एक ऐसा जाल पृष्ठ जो सभी को इसका सम्पादन करने की छूठ देता है। विकिपीडिया शब्द विकि और एनसाइक्लोपीडिया (ज्ञानकोषज्ञानकोश) शब्दों को मिला कर बना है। विकिपीडिया एक बहुभाषीय प्रकल्प है, और स्वयंसेवकों के सहकार से निर्मित है। जिसकी भी इण्टरनेट तक पहुंच है वह विकिपीडिया पर लिख सकता है और लेखों का सम्पादन कर सकता है। विकिपीडिया के मुख्य सर्वर टैम्पा, फ़्लोरीडा में है। अतिरिक्त सर्वर एम्सटर्डम और सियोल में हैं।
 
निपुण लोगों द्वारा बनाए गए ज्ञानकोषज्ञानकोश न्यूपीडिया के पूरक के रूप में २९ जनवरी, २००१ में इसका शुभारम्भ हुआ। अब यह विकिमीडिया फाउण्डेशन द्वारा संचालित है जो एक अलाभकारी संस्था है। २००६ के मध्य में इसमें ४६ लाख से भी अधिक लेख थे, और केवल अंग्रेज़ी भाषा में ही १२ लाख से भी अधिक लेख थे। अब यह २७९ से भी अधिक भाषाओं में है, जिसमें से ३६ भाषाओं में १ लाख से भी अधिक लेख हैं। जर्मन भाषा के विकिपीडिया को डीवीडी में भी वितरित किया गया है। विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स के शब्दों में यह "विश्व के प्रत्येक व्यक्ति के लिए, उनके अपनी भाषा में एक बहुभाषीय, मुक्त, सर्वाधिक सम्भव गुणवत्ता वाला विश्वकोश बनाने और वितरित करने का प्रयास है।"
 
==क्या इस विकि अभियान को केन्द्र या राज्य सरकार की सहायता प्राप्त है?==
पंक्ति २४:
 
==क्या विकिपीडिया पर कोई ऐसा नियम है कि किस विषय पर लिखना है और किस विषय पर नहीं?==
आप विकिपीडिया पर किसी भी विषय पर लेख लिख सकते है बशर्ते कि यह लेख ज्ञानकोषज्ञानकोश की शैली के अनुरुप हो। जिसके लिए विकिपीडिया पर कई विकिनीतियां निर्धारित है। हाँ यह सामान्य समझ की बात है कि विवादित विषयों पर लेख बनानें से पूर्व यह सुनुश्चित कर लें कि लेख की जानकारी बिल्कुल निष्पक्ष हो। अन्य किसी लेख पर भी जानकारी निष्पक्ष होनी चाहिए क्योंकि विकिपीडिया ज्ञान बाँटने का साधन है ना कि किसी के पक्ष-विपक्ष में दुष्प्रचार करने का।
 
==मेरे बनाए लेख को कई लोग सम्पादित करते है ऐसा क्यों?==
पंक्ति ५८:
 
==क्या विकि पर मेरे द्वारा डाली गई जानकारी सुरक्षित रहेगी एवं क्या विकिपीडीया पर उपलब्ध जानकारी प्रमाणिक होती है, क्योंकि विकि पर तो कोई भी सम्पादन कर सकता है?==
जी हाँ बिल्कुल। यदि आपके द्वारा डाली गई जानकारी अथवा आपके द्वारा बनाया गया लेख एक ज्ञानकोषज्ञानकोश की शैली के अनुरुप है तो वह अवश्य सुरक्षित रहेगी। यदि कोई अन्य सदस्य आपकी इस जानकारी अथवा लेख को हटाता या खराब करता है तो आप उसे पुन: पहले वाली अवस्था पर ला सकते है अन्यथा हिन्दी विकि के प्रबन्धको अथवा सक्रिय सदस्यों की सहायता ले सकते है। हाँ यदि कोई अन्य व्यक्ति आपके द्वारा बनाये गए लेख को और विकसित करना चाहता है तो उसे इसका पूर्ण अधिकार है परन्तु यदि वह कोई आपत्तिजनक सामग्री डालता है तो आप उससे चर्चा कर सकते है और यदि चर्चा में वह गलत सिद्ध होता है तो आप उस सामग्री को हटा सकते है और यदि वह या कोई अन्य सदस्य उस सामग्री को बार-बार डालकर आपके लेख को खराब करता है तो उस सदस्य को प्रबंधकों की मदद से सम्पादन अधिकार से वंचित भी रखा जा सकता है। अत: आप निर्भय होकर हिन्दी विकिपीडिया पर अपना योगदान दें। विकिपीडीया पर यह पूर्ण प्रयास किया जाता है कि लेखों को बर्बरता एवं गलत तथ्यों से बचाया जा सकें
 
==विकिपीडिया के लाभ==