"विकिसूक्ति:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न": अवतरणों में अंतर

/* क्या हिन्दी विकि परियोजनाओं के बारे में चर्चा करने के लिये कोई गूगल या याहू जैसा समूह है जहां प
पंक्ति १५९:
जो शीर्षक अनेक अर्थ के लिए प्रयोग किए जा सकते है, उन्हे [[बहुविकल्पी शब्द]] कहा जाता हैं। उदाहरण के लिए देखें: [[सरस्वती]], सरस्वती शीर्षक हिन्दू धर्म की प्रमुख देवी, एक नदी और एक पत्रिका को दर्शाता हैं। ऐसे शीर्षको को अलग करने के लिए सभी लेखों के शीर्षकों को विस्तार से बताना होता है, जैसे: [[सरस्वती देवी]], [[सरस्वती नदी]] और [[सरस्वती पत्रिका]]। बहुविकल्पी शब्द के पन्ने पर साँचा:बहुविकल्पी शब्द का प्रयोग करें (जोड़ें: <nowiki>{{बहुविकल्पी शब्द}}</nowiki>) और सभी प्रासंगिक लेखो की सूची उस पन्ने पर दे दें।
 
==नया पृष्ठ कैसे आरम्भ करें?==
[[श्रेणी:विकिपीडिया]]
नया पन्ना आरम्भ करने के लिये जिस शीर्षक से आप लेख बनाना चाहते हैं, खोज बक्से में लिखकर खोजें। यदि उस शीर्षक से पहले लेख न होगा तो नया लेख बनाने का विकल्प आ जायेगा।
 
विकिपीडिया पर नया लेख बनाते समय पहले ये सुनिश्चित कर लें कि इस विषय पर वैकल्पिक नाम अथवा वर्तनी से पहले से लेख न हो। हिन्दी में वर्तनी की विविधता के कारण हो सकता है सामान्य खोज में आपके द्वारा सोचा गया नाम न आये, इसलिये अन्य वैकल्पिक वर्तनी के साथ खोज करें। उदाहरण के लिये यदि आप '''पंडित रविशंकर''' नाम से लेख बनाने जा रहे हैं तो पहले यह खोज लें कि '''पण्डित रविशंकर''' नाम से लेख मौजूद तो नहीं है।
 
इसके अतिरिक्त गूगल द्वारा हिन्दी विकिपीडिया पर इस क्वैरी "site:hi.wikipedia.org Name" द्वारा खोज करके भी आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि इस विषय पर पहले मिलते-जुलते नाम से कोई लेख न हो।
[[चित्र:How to search for pages.JPG|centre|800px|]]