स्टीफन हॉकिंग

भौतिक विज्ञानी, लेखक

स्टीफन हॉकिंग (1942 - 2018) ब्रिटेन के एक महान भौतिकविद थे।

उक्तियाँ सम्पादन

  • अतीत, भविष्य की तरह ही अनिश्चित है और केवल सम्भावनों के एक स्पेक्ट्रम के रूप में मौजूद है।
  • ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं। जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश करो और आश्चर्य करो की क्या है जो ब्रह्माण्ड का अस्तित्व बनाये हुए है। उत्सुक रहो।
  • एक शून्य-गुरुत्वाकर्षण उड़ान अंतरिक्ष यात्रा की ओर पहला कदम है।
  • कभी-कभी मुझे आश्चर्य होता है कि क्या मैं अपनी व्हीलचेयर और विकलांगता के लिए उतना ही प्रसिद्ध हूँ जितना अपनी खोजों के लिए।
  • काम आपको अर्थ और उद्देश्य देता है और इसके बिना जीवन अधूरा है।
  • कुछ भी नहीं जो हमेशा नहीं रह सकता।
  • क्योंकि गुरुत्वाकर्षण जैसा एक नियम है, ब्रह्माण्ड स्वयं को कुछ नहीं से सृजित कर सकता है और करेगा।
  • चाहे जीवन जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।
  • जब किसी की आशा एकदम समाप्त हो जाती है, तब वो सचमुच हर उस चीज की महत्ता समझ पाता है जो उसके पास है।
  • जो लोग अपनी आई.क्यू के बारे में डींगे हांकते हैं, वे लूजर होते हैं।
  • बुद्धिमत्ता बदलाव के अनुरूप ढलने की क्षमता है।
  • मुझे नहीं लगता कि मानव जाति अगले हज़ार साल बची रह पायेगी, जबतक कि हम अंतरिक्ष में विस्तार नहीं करते।
  • मुझे लगता है ब्रह्माण्ड में और ग्रहों पर जीवन आम है, हालांकि बुद्धिमान जीवन कम ही है। कुछ का कहना है इसका अभी भी पृथ्वी पर आना बाकी है।
  • मेरा लक्ष्य स्पष्ट है। ये ब्रह्माण्ड को पूरी तरह समझना है, ये जैसा है वैसा क्यों है और आखिर इसके अस्तित्व का कारण क्या है।
  • मेरा विश्वास है की चीजें खुद को असंभव नहीं बना सकतीं।
  • मेरे पास इतना कुछ है जो मैं करना चाहता हूँ। मुझे समय बर्वाद करने से नफरत है।
  • मैं एक अच्छा छात्र नहीं था। कॉलेज में ज्यादा समय नहीं बीतता था। मैं मजे करने में बहुत व्यस्त था।
  • मैं चाहूंगा न्यूक्लीयर फ्यूज़न एक व्यवहारिक ऊर्जा का स्रोत बने। यह प्रदूषण या ग्लोबल वार्मिंग के बिना, ऊर्जा की अटूट आपूर्ति प्रदान करेगा।
  • मैं बस एक बच्चा हूँ जो कभी बड़ा नहीं हुआ। मैं अभी भी ये ‘कैसे’ और ‘क्यों’ वाले सवाल पूछता रहता हूँ। कभी-कभार मुझे जवाब मिल जाता है।
  • मैं मानता हूँ कि ब्रह्माण्ड विज्ञान के नियमों द्वारा संचालित होता है। हो सकता है ये नियम भगवान द्वारा बनाये गए हों, लेकिन भगवान इन नियमों को तोड़ने के लिए हस्तक्षेप नहीं करता।
  • मैं मौत से नहीं डरता, लेकिन मुझे मरने की कोई जल्दी नहीं है । मेरे पास पहले करने के लिए इतना कुछ है।
  • मैंने देखा है वो लोग भी जो ये कहते हैं कि सब कुछ पहले से तय है, और हम उसे बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर सकते, वे भी सड़क पार करने से पहले देखते हैं।
  • यदि आप यूनिवर्स को समझते हैं तो एक तरह से आप इसे नियंत्रित करते हैं
  • यदि आप हमेशा गुस्सा या शिकायत करते हैं तो लोगों के पास आपके लिए समय नहीं रहेगा।
  • जीवन दुखद होगा अगर ये विचित्र ना हो।
  • विज्ञान केवल तर्क का अनुयायी नहीं है, बल्कि रोमांस और जूनून का भी।
  • विज्ञान लोगों को गरीबी और बीमारी से निकाल सकता है। और वो बदले में सामाजिक अशांति ख़त्म कर सकता है।
  • हम अपने लालच और मूर्खता के कारण खुद को नष्ट करने के खतरे में हैं। हम इस छोटे, तेजी से प्रदूषित हो रहे और भीड़ से भरे ग्रह पर अपनी और अंदर की तरफ देखते नहीं रह सकते।
  • हम एक औसत तारे के छोटे से ग्रह पर रहने वाली बंदरों की एक उन्नत प्रजाति हैं। लेकिन हम ब्रह्माण्ड को समझ सकते हैं। ये हमें कुछ विशेष बनाता है।
  • हम सोचते हैं हमने सृष्टि के सृजन की गुत्थी सुलझ ली है। शायद हमें ब्रह्माण्ड का पेटेंट करा लेना चाहिए और सभी से उनके अस्तित्व के लिए रॉयल्टी चार्ज करनी चाहिए।