लोकतंत्र

लोक- केन्द्रीय शासन व्यवस्था
  • लोकतंत्र जनता की, जनता के द्वारा, जनता के लिए शासन है। -- अब्राहम लिंकन
  • लोकतंत्र इस धारणा पर आधारित है कि साधारण लोगों में असाधारण संभावनाएँ होती है। -- हेनरी एमर्शन फास्डिक
  • शान्तिपूर्वक सरकार बदल देने की शक्ति प्रजातंत्र की आवश्यक शर्त है। प्रजातन्त्र और तानाशाही मे अन्तर नेताओं के अभाव में नहीं है , बल्कि नेताओं को बिना उनकी हत्या किये बदल देने में है। -- लार्ड बिवरेज
  • बहुमत का शासन जब ज़ोर-जबरदस्ती का शासन हो जाए तो वह उतना ही असहनीय हो जाता है जितना कि नौकरशाही का शासन। -- महात्मा गांधी
  • जैसी जनता, वैसा राजा।
प्रजातन्त्र का यही तकाजा ॥ -- आचार्य श्रीराम शर्मा
  • सर्वसाधारण जनता की उपेक्षा एक बड़ा राष्ट्रीय अपराध है। -- स्वामी विवेकानन्द
  • लोकतंत्र के पौधे का, चाहे वह किसी भी किस्म का क्यों न हो तानाशाही में पनपना संदेहास्पद है। -- जयप्रकाश नारायण
  • लोकतंत्र के बारे में मेरी यह धारणा है कि इसमें कमजोर से कमजोर आदमी के पास भी उतने ही अवसर होने चाहिए जितने कि सबसे ताकतवर के पास। -- महात्मा गांधी
  • सच्चा लोकतंत्र किसी एक केंद्र में बीस आदमियों के मिल बैठने से नहीं चलाया जा सकता। इसे नीचे से काम करना चाहिए, लोकतंत्र का संचालन गांव-गांव के लोगों द्वारा खुद से होना चाहिए। -- महात्मा गांधी
  • लोकतंत्र का मार्ग घुमावदार हो सकता है, यह कई बार मुड़ने वाली नदी की तरह हो सकता है, लेकिन अंततः नदी को (जनहित रूपी) समुद्र में ही मिल जाना है। -- चेेेेन शुई-बियान
  • मेरा सिद्धान्त यह है कि बहुमत की इच्छा ही लागू होनी चाहिए -- थॉमस जेफरसन
  • लोकतंत्र का प्राथमिक सिद्धांत है व्यक्ति का मूल्य और उसकी गरिमा। -- एडवर्ड बेलामी
  • लोकतंत्र का अर्थ सरकार के एक स्वरूप से बढ़कर सिद्धान्तों से एक समुच्चय से है। -- वुडरो विल्सन
  • स्वाभाविक तौर पर तनाशाही का जन्म लोकतंत्र से ही होता है, और निरंकुशता व गुलामी का सबसे चरम रूप सबसे स्वच्छंद आजादी से जन्म लेता है। -- प्लेटो
  • दैनिक नागरिकता के बिना दैनिक लोकंतत्र नहीं हो सकता। -- राल्फ नैडर
  • लोकतंत्र कोई पूरा हो जाने वाला काम नहीं है। लोकतंत्र हमेशा चलते रहने वाला काम है जो एक राष्ट्र को करते रहना चाहिए। -- आर्कीबाल्ड मैकलीश
  • महान लोकत्रंत को प्रगतिशील होना चाहिए, अन्यथा जल्द ही यह महान लोकतंत्र नहीं रह जाएगा। -- थियोडोर रूजवेल्ट
  • लोकतंत्र में व्यक्ति के पास केवल सर्वोच्च शक्ति ही नहीं होती बल्कि उसके ऊपर जिम्मेदारी भी सबसे बड़ी होती है। -- नॉर्मन कजिंस
  • इतिहास का सबक स्पष्ट है: अंत में लोकतंत्र की ही जीत होती है। -- मार्जोरी केली
  • लोकतंत्र में बहुमत का सिद्धान्त सर्वोपरि नहीं है बल्कि अल्पतंत्र की रक्षा सर्वोपरि है। -- अल्बेयर कामू
  • लोकतंत्र में सवाल केवल वोट पाने का नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की संभावनाओं और समाज में जीवन के विमर्श में उसके सहभागी होने की क्षमताओं का सशक्तीकरण निहित है -- फर्नैंडो कार्डोसो
  • लोकतंत्र तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक कि मतदाता अपना चुनाव बुद्धिमत्ता से न करें। इसलिए लोकतंत्र की वास्तविक रक्षा के लिए शिक्षा जरूरी है। -- फ्रैंकलीन डी. रूजवेल्ट
  • राजनैतिक लोकतंत्र तब तक टिकाऊ नहीं हो सकता है जब तक कि इसके मूल में सामाजिक लोकतंत्र न हो। सामाजिक लोकतंत्र का अर्थ क्या है? जीने का वह तरीका, वह जीवन शैली जिसमें आजादी, बराबरी और भाईचारे को जीवन के सिद्धांत के रूप में माना जाता हो। -- बी.आर. अंबेडकर
  • लोकतंत्र दो भेड़िए और एक भेड़ द्वारा इस बात पर वोटिंग करना नहीं है कि खाने में क्या होना चाहिए। -- जेम्स बोवार्ड
  • लोकतंत्र समाजवाद के लिए अपरिहार्य है। -- व्लादिमीर लेनिन
  • लोकतंत्र में संपूर्ण राष्ट्र की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए एक-एक नागरिक का कल्याण, उनकी निजता और उनकी खुशी महत्वपूर्ण है। -- ए.पी.जे. अब्दुल कलाम
  • शिक्षा एक ऐसा मानवाधिकार है जिसमें परिवर्तन लाने की अथाह क्षमता है। इसकी नींव स्वतंत्रता, लोकतंत्र और धारणीय मानव विकास पर टिकी होती है। -- कोफी अन्नान
  • पत्रकारिता वह चीज है जो लोकतंत्र को चलाए रखने के लिए जरूरी है। -- वाल्टर क्रोंइकाइट
  • तानाशाही का सबसे जोरदार हथियार है गोपनीयता, लेकिन लोकतंत्र का सबसे असरदार हथियार है खुलापन। -- नील्स बोर
  • मानव अस्तित्व के इस संभावित अंत वाले चरण में, लोकतंत्र और स्वतंत्रता महज दो मूल्यवान विचारों से बढ़कर हैं। इनका असली महत्व मानव अस्तित्व को बचाए रखने में होगा। -- नोम चोम्सकी