अगाथा किस्ट्री एक विश्वप्रसिद्ध उपन्यासकार हैं। इन्होंने अपराध उपन्यास, लघु कथाओं और नाटकों की रचना की। उन्हें अपने 66 जासूसी उपन्यासों के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है।

उक्तियाँ सम्पादन

  • किसी के भी जीवन में सबसे खुशहाली के पल बचपन के ही होते है इसलिए बचपन का खुशहाल होना सबसे ज्यादा जरुरी है।
  • मनुष्य की आदत होती है कि अपने साथ होने वाले हर अमंगल के लिए वह भगवान को दोषी ठहराता है ताकि वह अपनी मनमर्जी से काम करता रहे और बुरा होने पर भगवान की मर्ज़ी पर इसे डाल दें।
  • हर चीज़ जो आप हासिल करना चाहते है उससे आपको प्यार होना चाहिए। उसकी कीमत भी चुकानी होती है।
  • खुशहाल लोग भी असफल होते है, क्योंकि वो अपने बारे में अच्छा सोचते है। वो अपनेआप में इतने अच्छे होते है कि किसी की निंदा नहीं करते, किसी को फटकारते नहीं है।
  • शायद किसी को भी अपने जीवन के सबसे अहम पलों का तब तक पता नहीं चलता है, जब तक की वो पल गुजर नहीं जाते है।
  • शैतान कोई सुपर ह्यूमन नहीं होते। हां, उनमें इंसानियत कम होती है।
  • अपने लिए कोई भी ऐसा काम मत करो जो अन्य लोग आपके लिए कर सकते है।
  • दुनिया में अपनी संतान होने से ज्यादा रोमांचक कुछ नहीं होता, हालांकि अपनी संतान भी रहस्यमय तरीके से अजनबी ही नज़र आती है। जबकि वह आपका ही अंश होता है।
  • मैं नहीं समझती कि आवश्यकताएं आविष्कार की जननी है। मेरी नज़र में अविष्कार निष्क्रियता से उपजता है। संभवतः आलस्य से। ताकि वो हमें कष्टों से बचा सके।
  • जहां तक बहुत ज्यादा रूपए की बात है, तो एक ही सलाह सबसे अहम है कि किसी पर भरोसा नहीं किया जाए।
  • किसी भी महिला के लिए पुरातत्वविद आदर्श पति हो सकता है। जितनी महिला की उम्र बढ़ती जाती है, उतनी ही पति की उसमें रूचि बढ़ती जाती है।
  • बहुत ज्यादा दया अक्सर अपराध ही बढ़ाता है और यह निर्दोष पीड़ितों के लिए घातक होता है। अगर लोगों को पीड़ित होने से बचाना है तो न्याय को पहले रखिए। दया को बाद में।
  • अच्छी सलाह अक्सर नज़रअंदाज़ कर दी जाती है, लेकिन यह इस बात का कारण नहीं होना चाहिए कि सलाह दी ही नहीं जाए।
  • कोई भी किताब में बिना किसी सहयोगी के लिखना पसंद करती हूँ, क्योंकि जब दो लोग एक ही किताब लिख रहे हो तो दोनों को यही लगता है की साड़ी चिंताएं वही कर रहा है, दूसरा तो सिर्फ रॉयल्टी ले रहा है।
  • कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा दुखी हो जाती हूँ। डर मुझे घेर लेता है। लेकिन यह भी सही है कि यह जीवित रहने के लिए जरुरी बात है।
  • हर हत्यारा संभवतः कोई पुराना दोस्त ही होता है।